बिहार
Lakhisarai: संविधान सभा की पहली बैठक दिवस पर राष्ट्रगान के साथ कार्यालय का हुआ कार्यारंभ
Gulabi Jagat
9 Dec 2024 3:40 PM IST
x
Lakhisarai लखीसराय: आईएएस डीएम मिथिलेश मिश्र की अगुवाई में आज पहली दफा संविधान सभा की पहली बैठक दिवस के अवसर पर सभी पदाधिकारीयों ने सुबह 10:00 बजे समाहरणालय के सामने राष्ट्रगान के साथ कार्यालय कार्य प्रारंभ किया। डीपीआरओ विनोद प्रसाद के अनुसार 9 दिसंबर 1946 को ही भारत वर्ष में संविधान सभा की पहली बैठक आयोजित किया गया था। इसके मद्देनजर जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अगुवाई में सभी पदाधिकारीयों ने सुबह 10:00 बजे समाहरणालय प्रांगण के सामने राष्ट्रगान के साथ कार्यालय कार्य प्रारंभ किया। मौके पर एसडीएम चंदन कुमार, डीसीएलआर सीतू शर्मा, डीपीआरओ विनोद प्रसाद , आईसीडीएस डीपीओ वंदना पांडेय सहित कई अधिकारी गण मौजूद थे।
TagsLakhisaraiसंविधान सभादिवसराष्ट्रगानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





