बिहार

खुद को गोली मार कर किशोर ने किया सुसाइड

Shantanu Roy
21 Dec 2022 4:11 PM GMT
खुद को गोली मार कर किशोर ने किया सुसाइड
x
बड़ी खबर
नालंदा। नालंदा से है जहां एक किशोर ने खुद को कमरे में बंद कर अपने सिर में गोली मार कर खुदकुशी कर ली। मृतक राजेश प्रसाद का 17 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। परिवार ने बताया कि किशोर नशा का आदि थी। पूर्व में उसे पटना के नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां से लौटने के बाद वह फिर से ड्रग्स समेत अन्य तरह का नशा करने लगा। रात में वह घर आया और खुद को कमरे में बंद कर लिया।
कुछ देर बाद उसके कमरे से गोली की आवाज आई। तब परिवार के लोग दरवाजा तोड़ अंदर दाखिल हुए। कमरे में किशोर की बॉडी पड़ी थी। किशोर ने दाहिने साइड सिर में गोली मारी थी। समीप में हथियार गिरा था। परिजन किशोर को सदर अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की। मृतक के पिता सब्जी विक्रेता हैं। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजन नशे में खुदकुशी की बात कह रहे हैं। थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जांचोपरांत मामला स्पष्ट होगा।
Next Story