बिहार

Kishanganj: आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन के सहयोग से 10 बच्चों को trafficking से बचाया

Admindelhi1
5 April 2025 8:42 AM IST
Kishanganj: आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन के सहयोग से 10 बच्चों को trafficking से बचाया
x
"आरपीएफ की टीम ने चाइल्ड हेल्प लाइन के साथ मिलकर यह अभियान चलाया"

किशनगंज: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 बच्चों को मुक्त करवाया है। बच्चों को बाल मजदूरी के लिए दूसरे शहरों में ले जाया जा था। यह कार्रवाई ऑपरेशन एएचटीयू के तहत की गई। आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक एच.पी.एस. सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने चाइल्ड हेल्प लाइन के साथ मिलकर यह अभियान चलाया। शुक्रवार को सहायक अवर निरीक्षक एच.पी.एस. सिंह में बताया कि प्लेटफार्म नम्बर-02 पर संदिग्ध हालत में घूम रहे इन बच्चों को देखा गया।

पूछताछ में पता चला कि इनमें से कुछ बच्चे किशनगंज और पूर्णिया जिले के हैं। वहीं कुछ पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के रहने वाले हैं। सभी बच्चों की उम्र 13 से 16 साल के बीच है। पूछने पर आरपीएफ को बताया कि उन्हें काम करने के लिए अलग-अलग राज्यों में ले जाया जा रहा था। आरपीएफ ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं और सत्यापन के बाद इन बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन किशनगंज के पर्यवेक्षक अब्दुल कैयूम के सुपुर्द कर दिया है। बच्चों की सेहत ठीक बताई जा रही है।

Next Story