बिहार

अपहरण केस का उद्धभेदन, चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Admin4
2 May 2023 11:20 AM GMT
अपहरण केस का उद्धभेदन, चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार
x
बांका। बांका बेलहर से कल एक अपहरण की घटना सामने आई थी। जहां अपराधियों ने सीमेंट व्यवसायी को अगवा कर लिया था। वहीं बांका पुलिस ने इस मामले का उद्धभेदन 24 घंटे के भीतर ही कर लिया है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर अपहृत सीमेंट व्यवसायी को बरामद कर लिया है साथ ही आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली है।
दरअसल, बीते दिन संध्या करीब चार बजे बांका जिला के बौसी बाजार के एक सीमेंट व्यापारी आलोक झा को बेलहर थाना अंतर्गत संग्रामपुर के समीप एक इंडियन पेट्रोल पंप के पास से कुछ अपराधियों द्वारा अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया था। अपरहण की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बांका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करी। दिसके अंतर्गत पुलिस ने बेलहर थाना में केस दर्ज कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रेम चंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर अपहृत सीमेंट व्यापारी की सकुशल बरामदगी और कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिया गया।
बता दें कि, गठित टीम के द्वारा परंपरागत और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान करते हुए मुंगेर जिला के टेटिया बंबर थाना अंतर्गत कुंदी गांव से अपहृत सीमेंट व्यवसायी आलोक झा की 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामदीकर ली गई। वहीं कांड में संलिप्त चार अपराध कर्मियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है। सीमेंट व्यवसायी की मिलने की सूचना पाते ही परिजनों में खुशी का माहौल छा गया।
Next Story