बिहार

अपहरण कर आदिवासी लड़की से किया गैंगरेप

Admin Delhi 1
7 Sept 2023 10:23 AM IST
अपहरण कर आदिवासी लड़की से किया गैंगरेप
x

मोतिहारी: मनसाही थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को अगवाकर तीन युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर की देर शाम पीड़िता की मां ने मनसाही थाने में लिखित आवेदन देते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

घटना की शाम की है. पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी पुत्री को की शाम गांव के ही दो युवक ने अगवा कर लिया व तीन अन्य युवकों के साथ मिलकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया. फिर की सुबह बाइक से उसके गांव के पास छोड़ दिया. नाबालिग के घर पहुंचते ही पूरी घटना मां को बतायी. की शाम मनसाही थाने में लिखित आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है. आदिवासी विकास परिषद से जुड़े सदस्य हीरा देवी ने घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस से 2 दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है. कहा कि गिरफ्तारी नहीं होने पर नहीं तो जनआंदोलन होगा.

फलका शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में केस दर्ज

थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने शादी का प्रलोभन देकर गर्भवती करने एवं दवाई खिलाकर गर्भपात करा देने तथा दहेज में मोटी रकम की मांग करने के आरोप में थाना में आवेदन देकर एक युवक के विरुद्ध मामला दर्ज करवाई है. पीड़िता ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसने धोखे से शारीरिक संबंध बनाया. जब मैं निकाह बनाया तो आरोपी ने तीन लाख रुपया व बाइक मांगी.शर्त नहीं मानने पर आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया. मामले में थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज हो गया है.

Next Story