
x
खान सर के समर्थकों पर लगे आरोप, रौशन आनंद की कोचिंग के बाहर हुई कथित हरकत का वीडियो वायरल
Khan Sir Coaching Attack: रौशन आनंद और खान सर के बीच विवाद का मामला अब और भी तूल पकड़ता जा रहा है. इस बीच एक और नया वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा गया कि रौशन आनंद की कोचिंग ज्ञान बिंदु एकेडमी के बाहर गोबर फेंके गए हैं. गौर करने वाली बात यह है कि खान सर के लोगों पर ही गोबर फेंके जाने का आरोप लगाया गया है.
खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर के सामने फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद खान सर पर भी कदमकुआं थाना में केस दर्ज कर लिया गया है. वीडियो में बॉडीगार्ड थ्री फिफ्टीन के मॉडिफाइड राइफल से फायरिंग करता दिख रहा है. फायरिंग का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खान सर के दो बॉडीगार्ड प्रदीप कुमार और शालेश्वर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया.
दोनों शुक्रवार को कोर्ट भी ले जाया गया है. करीब 38 सेकेंड के वायरल वीडियो में दो से तीन राउंड फायरिंग करने की बात सामने आई है. गिरफ्तार गार्ड प्रदीप कुमार यूपी के मैनपुरी और शालेश्वर प्रसाद यूपी के कासगंज का रहने वाला है. टाउन डीएसपी ने खान सर पर केस दर्ज होने की पुष्टि की है. इस मामले में पुलिस को अब खान सर की तलाश है.
2 जून की रात घटी थी घटना
यह पूरी घटना मंगलवार की रात (2 जून) की है. कदमकुआं थाने के मुसल्लहपुर के किसान कोल्ड स्टोरेज के पास स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में काफी संख्या में लोगों ने हंगामा और पथराव किया था. इस दौरान फायरिंग के भी आरोप लगाए गए थे. मारपीट और पथराव कर खान ग्लोबल स्टडीज के स्टाफ सह गार्ड और दीघा बाटा निवासी चुनचुन कुमार का सिर फोड़ दिया गया था.
इस मामले में कदमकुआं थाने में एक केस दर्ज किया गया था. इसके बाद ज्ञान बिंदु के संचालक सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. लेकिन उनके रिहाई की मांग छात्रों की ओर से की जा रही है. इसके बाद भी लगातार पुलिस की जांच पड़ताल जारी है. आगे क्या कुछ एक्शन लिया जाता है, यह देखने वाली बात होगी.
Tagsखान सररौशन आ नंदकोचिंग के बाहर फेंके गोबरएक और नया वीडियो वायरलKhan SirRoshan Aa Nandcow dung thrown outside the coaching centreanother new video goes viralJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





