
x
कटिहार: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वार्ड नं. तीन छीटाबाड़ी मुख्य सड़क मार्ग पर गोपी टेंप हाउस के पास में अज्ञात अपराधियों ने रविवार की देर रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चंद्रमा चौक निवासी धीरज कुमार (32वर्ष) पिता धन्नी साह के रूप में हुई है, जो जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया।
सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह ने बताया कि धीरज कुमार अपने घर लौट रहा था, तभी उसे गोली मार दी गई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे और दो मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।
Tagsकटिहारदिनदहाड़ेयुवकगोलीजांचजुटीपुलिसKatiharin broad daylightyoung manshotinvestigationpolice gatheredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





