बिहार

Katihar: महिला संवाद में गूंजीं आत्मनिर्भरता और नेतृत्व की आवाजें

Admindelhi1
14 Jun 2025 8:39 AM IST
Katihar: महिला संवाद में गूंजीं आत्मनिर्भरता और नेतृत्व की आवाजें
x
"कार्यक्रम में लगभग 7895 महिलाओं ने शिरकत की"

कटिहार: महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को जिले के 36 जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 7895 महिलाओं ने शिरकत की। इस दौरान महिलाओं ने अपनी आकांक्षाएं रखीं और सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।

महिलाओं ने सिलाई मशीन और सिलाई सेंटर, प्राथमिक अस्पताल जैसी कई मांगें रखी हैं। एकता जीविका ग्राम संगठन फलका के गोविंदपुर पंचायत के पकरिया गांव की महिलाओं ने सिलाई मशीन और सिलाई सेंटर की मांग की है, ताकि ग्रामीण स्तरों पर महिलाओं को रोजगार मिल सके। वहीं, तूफान जीविका ग्राम संगठन पिरमोकम पंचायत के चंदवा गांव की महिलाओं ने प्राथमिक अस्पताल की मांग की है, जहां डॉक्टर, नर्स और दवाई की सुविधा हो।

कई महिलाओं ने जीविका से लोन लेकर अपने रोजगार शुरू किए हैं और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। महिलाओं ने बताया कि जीविका की मदद से उनकी माली हालत में काफी सुधार हुआ है और अब घर में खाने का संकट नहीं है। बच्चों की पढ़ाई भी ठीक ढंग से हो रही है, जिससे उनकी जिंदगी में खुशहाली आई है।

महिला संवाद कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे महिलाएं उनका लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में संवाद रथ में लगे डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से तीन लघु फिल्म दिखाए जाते हैं, जिसमें महिला सशक्तिकरण, जीविका की सफलता की कहानियों और बिहार की विकास यात्रा से संबंधित जानकारी दी जाती है। इसके अलावा, सरकारी योजनाओं की जानकारियों से युक्त लीफलेट भी बांटे जाते हैं।

महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है और वे अपनी आवाज सरकार तक पहुंचा रही हैं। कार्यक्रम में लगे सेल्फी पॉइंट में अपनी सेल्फी लेकर महिलाएं काफी उत्साहित हैं। महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Next Story