बिहार

Katihar: कटिहार नाव हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

Admindelhi1
20 Jan 2025 10:01 AM IST
Katihar: कटिहार नाव हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
x
"इस हादसे में 11 लोग लापता है"

कटिहार: बिहार में कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत के गोला घाट पर रविवार सुबह दर्दनाक नाव हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें 35 व 40 वर्ष के दो युवक और एक ढाई वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे में 11 लोग लापता है।

दक्षिणी करीमुल्लापुर के मुखिया जेपी यादव ने 'जनता से रिश्ता' को बताया कि आज सुबह करीब आठ बजे मेघु टोला गोला घाट से एक ड़ेंगी नाव सकड़ी (झारखंड) के लिए खुली। जिसपर छमता से ज्यादा (नाविक सहित 18) लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि नाव गंगा धार के विपरीत झारखंड जा रही थी। बीच धार में हवा की वजह से नाव पलट गई। मुखिया ने बताया कि घटना के बाद नाविक तैर कर बाहर आ गया। झारखंड जा रही दूसरी नाव सवार ने सात लोगों को गंगा नदी से निकाल कर गोला घाट लाया। जिसमे तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। हादसे में घायल चार लोगों को स्थानीय अस्पताल में भरती कराया।जिसकी इलाज चल रही है।

Next Story