बिहार

Katihar अविनाश को नशा खिलाकर मारने वाला हुआ गिरफ्तार

Mohammed Raziq
7 Oct 2023 12:27 PM IST
Katihar अविनाश को नशा खिलाकर मारने वाला हुआ गिरफ्तार
x
नशा खिलाकर मारने वाला हुआ गिरफ्तार
बिहार अविनाश हत्याकांड में 36 घंटे के भीतर हत्यारा को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने हत्यारा के पास से मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया. गिरफ्तार आरोपित जलधारी चौक 11 नंबर रेलवे गुमटी के पास का रहने वाला है.
आरोपित का उम्र 18 से कम होने की आशंका को देखते हुए उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक का मोबाइल लोकेशन एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारा को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि पांच दिन पूर्व अविनाश बारी के साथ उसका विवाद हुआ था. उसके साथ मारपीट की गई थी. बदले की भावना से रात पहले उसे नशा खिलाया फिर गमछा से गला दबाकर उसकी हत्या कर दिया. बता दें कि सुबह वाटसन मिडिल स्कूल परिसर से कोतवाली चौक बारी टोला निवासी 17 वर्षीय अविनाश का शव बरामद हुआ था. शव के पास से पुलिस ने गमछा भी जब्त किया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की मां रीता देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. जल्द ही आरोपित के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा.
Next Story