बिहार

Katihar: मुफस्सिल पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा किया

Admindelhi1
18 July 2024 11:55 AM IST
Katihar: मुफस्सिल पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा किया
x
किशनगंज से सौतेली सास को बुला बहू ने कटिहार में ली जान

कटिहार: मुफस्सिल पुलिस ने महिला की हत्या मामले में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. हत्यारोपियों की पहचान किशनगंज के महेश बथना निवासी मंगनी देवी सह निरमा और झारखंड के देवघर मधूपुर निवासी शमीम के रूप में हुई है. एएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने बताया दिग्धी फ्लाई ओवरब्रिज के पास तालाब किनारे झाड़ी में मुर्गी के पंख से ढका महिला का शव बरामद किया गया था.

गोदना से हुई पहचान शव का हाथ छोड़कर शेष सभी भाग सड चुका था. हाथ पर अन्य भाषा गोदना में महिला का नाम लिखा हुआ था. अज्ञात महिला की शिनाख्त करने और हत्यारोपियों को खोजने के लिए प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सीमा आदि ने जांच कर हत्यारोपियों की पहचान की.

ग्रामीणों ने दी थी जानकारी एएसपी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में जब संबंधित हाथ के गोदना के बारे में दिग्धी के लोगों को दिखा गया था तब ग्रामीणों ने बताया था कि हाथ पर गोदाना वाली महिला घटना स्थल से कुछ ही देर पर स्थित मांगन ऋषि के घर में 1 को देखा गया था. एएसपी ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने जब मांगन ऋषि से पूछताछ की तो पता चला कि वह महिला किशनगंज की है. वह उसकी बहन निरमा उर्फ मंगनी देवी के सौतेली सास शांता देवी की लाश है. एएसपी ने बताया कि हत्यारोपी की पहचान होने के बाद किशनगंज जाकर मंगनी देवी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में मंगनी ने बताया कि उसके पति संजय को शांता देवी ने तंत्र-मंत्र कर मार दिया था.

Next Story