बिहार

Katihar: गुप्त सूचना पर छापेमारी में गांजा तस्कर समेत एक वारंटी गिरफ्तार

Admindelhi1
10 Dec 2024 1:22 PM IST
Katihar: गुप्त सूचना पर छापेमारी में गांजा तस्कर समेत एक वारंटी गिरफ्तार
x
शेखपुरा में गांजा की बिक्री की सूचना मिली थी

कटिहार: बलिया बेलौन पुलिस ने की रात में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर तस्कर को गांजा के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया की शेखपुरा में गांजा की बिक्री की सूचना मिली थी.

इसकी सत्यता जांचने के लिए दंडाधिकारी कदवा सीओ अभिषेक कुमार, पुलिस बल के साथ शेखपुरा बांस झारी के पास गति विधि पर नजर रखने पर एक व्यक्ति हाथ में झोला ले कर आ रहा था. पुलिस बल को देखकर वह भागने का प्रयास करने पर पुलिस बल के द्वारा खदेर कर पकड़ लिया. पूछताछ करने पर वह अपना नाम कालू शर्मा 50 वर्ष ग्राम शेखपुरा का रहने वाला बताया. थैला से एक किलो 790 ग्राम गांजा जप्त किया गया है. दंडाधिकारी की उपस्थिति में गवाह का हस्ताक्षर के साथ जप्त गांजा को सील पैक किया गया है. वहीं मद्य निषेध अधिनियम के तहत कुछ दिनों से फरार चल रहे भैलागंज निवासी सुमन कुमार साह को गिरफ्तार किया गया है.

स्वास्थ्य विषयों की दी जानकारी: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमित आर्या की अध्यक्षता में आशा दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विषयों को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गयी. इस दौरान नए सिरे से सभी आशा को सर्वे करने हेतु नए सर्वे रजिस्टर का वितरण किया गया, साथ ही एम आशा पोर्टल पर परिवार सूची अपलोड करने का प्रशिक्षण भी दिया गया. यूनिसेफ से एस एम सी नलिन मिश्रा एवं यूएनडीपी से सुधीर मिश्रा ने भी उपस्थित सभी आशा को सर्वे हेतु प्रशिक्षण दिया.

Next Story