बिहार

Katihar: चांदपुर में बनेगा 12 बेड का अस्पताल

Admindelhi1
27 Jan 2025 12:59 PM IST
Katihar: चांदपुर में बनेगा 12 बेड का अस्पताल
x
"शिलान्यास"

कटिहार: कदवा प्रखंड के गैठौरा पंचायत में चांदपुर बाजार के समीप जिला परिषद मद से 51 लाख 59 हजार 969 रुपए की लागत से बनने वाली स्वास्थ्य उपकेंद्र का जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, भाजपा नेता चंद्रभूषण ठाकुर, जिला परिषद सदस्य आशा सुमन, स्थानीय मुखिया खुशबू सिंह ने सैकड़ों ग्रामीण व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से फीता काटकर शिलान्यास किया.

समारोह की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य आशा सुमन ने की. वहीं मंच का संचालन समाजसेवी उदय कुमार ने किया. समारोह में अतिथि गणों के पहुंचते ही पुष्प गुच्छ व बुके देकर सभी प्रमुख अतिथि गणों को सम्मानित किया गया. समारोह के दौरान विधान पार्षद अशोक अग्रवाल द्वारा उप स्वास्थ्य बनने के उपरांत ग्रामीणों को सरकार से मिलने वाली सुख सुविधाओं से अवगत कराया गया. वहीं जिला परिषद सदस्य व ग्रामीणों ने कटाव रोकने और पूजा हेतु छठ घाट निर्माण करने की मांग की. इन क्षेत्रों में ध्यान दिए जाने को लेकर ग्रामीणों सहित जिला परिषद सदस्य सुमन व ग्रामीणों ने जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह का आभार प्रकट किया.

चार वर्ष पहले अपहृत महिला को बरामद किया: खगड़िया जिला अंतर्गत थाना बेलदौर ग्राम रामनगर निवासी प्रेम कुमार एक युवती को वर्ष 2020 में शादी की नीयत से भगा ले गया था. मामले में लड़की के मां ने आजमनगर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. मकर संक्रांति के मौके पर दमाईपुर पासोल गांव में लगे मेले में लड़के-लड़की पुलिस के हत्थे चढ़ गया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में दर्ज कांड संख्या 39 के मामले में प्रेम कुमार तथा भगाई गई महिला को बरामद कर लिया गया है.

Next Story