
x
Bihar बिहार: कांग्रेस ने रविवार को पटना साहिब में 'युवा अधिकार संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने युवाओं के मुद्दों पर केंद्रित होकर न केवल अपनी बात रखी, बल्कि सत्ता पक्ष को निशाने पर भी लिया। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि देश के युवाओं को सुनियोजित तरीके से हाशिये पर धकेला गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं से रोजगार, शिक्षा और अवसरों के नाम पर केवल झूठे वादे किए हैं। वास्तविकता में आज का युवा बेरोजगारी और निराशा की मार झेल रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार का अधिकार कुछ लोगों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि गरीब किसानों, मजदूरों और आम लोगों के बच्चों को भी नौकरी मिलनी चाहिए। हमारे नौजवान यहां जन्म लेते हैं, पढ़ाई करते हैं, लेकिन नौकरी के लिए उन्हें अपने घर-जमीन छोड़कर दिल्ली, पंजाब और गुजरात जाना पड़ता है।
कन्हैया कुमार ने कहा कि कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है और इसका असर निश्चित तौर पर होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में 20 साल से यह सरकार है, लेकिन बिहार की स्थिति में क्या बदलाव आया, यह समझना होगा। उन्होंने सरकार पर पलायन को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो सरकार लोगों को पलायन करवा रही है, हम उस सरकार का ही 'पलायन' कर देंगे। अगर बिहार में सब कुछ ठीक है तो फिर पलायन क्यों हो रहा है? घर छोड़ना किसी को अच्छा नहीं लगता।
उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि बिहार को बदलने के लिए उन्हें आगे आना होगा, तभी बिहार में बदलाव दिखेगा। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शशांक शेखर ने कहा कि कांग्रेस युवाओं को आगे लाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कन्हैया कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि इन्होंने लगातार युवाओं को लेकर अपनी बात रखी है। इस अवसर पर पटना साहिब के ब्लॉक अध्यक्ष अभय जायसवाल और शमीम अख्तर भी उपस्थित रहे।
Tagsकन्हैया कुमारबिहार कांग्रेसयुवा अधिकार संवादबेरोजगारीपलायनरोजगारशिक्षापटना साहिबशशांक शेखरअभय जायसवालशमीम अख्तरकेंद्र सरकारराज्य सरकारयुवा मुद्देबिहार युवाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





