बिहार

पत्रकार गोलीकांड का खुलासा, प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार

Rani Sahu
23 March 2024 3:54 PM IST
पत्रकार गोलीकांड का खुलासा, प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार
x
नालंदा : पत्रकार गोलीकांड में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पत्नी के इशारे पर संपत्ति हड़पने की मंशा से घटना को अंजाम दिया गया था। एसआईटी ने पत्नी संग उसके प्रेमी समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों की निशानदेही पर माउजर कारतूस व बाइक बरामद कर लिया गया है।
सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि पिछले 17 मार्च को पत्रकार दीपक विश्वकर्मा पत्नी के साथ राजगीर से बिहारशरीफ लौट रहे थे। इसी दौरान पीपलतल के समीप बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। तकनीकी अनुसंधान में पता चला कि उनकी पत्नी रागिनी विश्वकर्मा से शादी के बाद भी शशांक नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बार-बार संपत्ति लिखने का भी दबाव बना रही थी। संपत्ति हड़पना उसकी मंशा थी इसलिए उसने प्रेमी संग मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।
Next Story