बिहार
JJD अध्यक्ष ने किया स्वागत, कहा- संगठन को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका अहम
jantaserishta.com
30 Jun 2026 10:39 PM IST

x
Patiala पटियाला। पंजाब के पटियाला में मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। शहर के पुराने बस स्टैंड के पास एक नवजात लावारिस हालत में मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, पुराने बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में कुर्सियों पर अकेली पड़ी नवजात पर राहगीरों की नजर पड़ी। लोगों ने बिना देर किए बच्ची को सुरक्षित अपनी गोद में उठाया और तुरंत माता कौशल्या अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार और देखभाल जारी है। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया गया कि बच्ची का जन्म कुछ समय पहले ही हुआ था।
घटना की सूचना मिलते ही थाना लाहौरी गेट के एसएचओ सौरव सबरवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एसएचओ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पुराने बस स्टैंड के पास एक अज्ञात व्यक्ति नवजात बच्ची को छोड़कर चला गया है। सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की प्रत्यक्षदर्शी नीतू ने बताया कि किसी व्यक्ति ने पुलिस को बच्ची के बारे में सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर नवजात बच्ची प्रतीक्षालय की कुर्सियों पर अकेली मिली। उस समय पुलिसकर्मी, ट्रैफिक पुलिस और अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। बाद में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया। नीतू ने कहा कि इतनी छोटी बच्ची को इस तरह बेसहारा छोड़ना बेहद अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज के समय में लड़का और लड़की में कोई अंतर नहीं है और समाज को ऐसी संकीर्ण सोच से ऊपर उठने की आवश्यकता है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बच्ची को छोड़कर जाने वाले व्यक्ति या लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर समाज के सामने कई सवाल खड़े करती है कि आखिर कोई नवजात मासूम को इस तरह लावारिस छोड़ने का फैसला कैसे कर सकता है। फिलहाल बच्ची सुरक्षित है और अस्पताल में उसकी देखभाल की जा रही है, जबकि पुलिस उसके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।
Tagsतेज प्रताप यादवजनशक्ति जनता दलJJDवीणा मानवीबिहार राजनीतिपटना समाचारमहिला भागीदारीमहिला नेतृत्वराजनीतिक संगठनपार्टी ज्वाइनबिहार न्यूजसंगठन विस्तारमहिला सशक्तिकरणतेज प्रताप बयानजनशक्ति जनता दल सदस्यता।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





