
x
Patna पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है और राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। राजनेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर हमला बोला है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि लालू परिवार के सत्ता के प्रति बौखलाहट देखकर ऐसा लगता है कि तेजस्वी यादव अगली प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा करते हुए कहेंगे कि यदि बिहार में राजद सरकार बनी तो हर परिवार के एक सदस्य को चांद और मंगल ग्रह पर चार कठ्ठे का एक-एक फार्म हाउस दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बेटा ललटेनवा, “गदहा चाहे कितनी कोशिश कर ले ओकर सिर पर सिंग नहीं निकल सकता।” बूझे... बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को 'हर घर में एक सरकारी नौकरी' देने का वादा किया। तेजस्वी यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने के 20 दिनों के अंदर एक ऐसा अधिनियम बनाया जाएगा, जिसके तहत बिहार के हर परिवार में कम से कम एक सरकारी नौकरी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा, "बिहार में ऐसा कोई परिवार नहीं होगा, जिसके पास सरकारी नौकरी न हो। यह हमारा संकल्प है और हम इसे पूरा करेंगे। इसके लिए किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है। हमने पिछले 17 महीनों में पांच लाख नौकरियां दी हैं और लगभग 3.5 लाख नौकरियों को प्रक्रियाधीन किया है। उन्होंने आगे कहा कि जब हर घर में सरकारी नौकरी होगी, तब बिहार की जनता पूरी ताकत से उनकी सरकार के साथ काम करेगी और राज्य की विकास यात्रा में तेजी आएगी।
Tagsजीतनराम मांझीतेजस्वी यादवराजदबिहार विधानसभा चुनावसरकारी नौकरीहिंदुस्तानी अवाम मोर्चाराजनीतिक बयानसोशल मीडियाचुनावी जंगजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





