बिहार

आलमारी का ताला तोड़कर चुराए लाखों रूपये के गहने

Admin4
10 July 2023 11:16 AM GMT
आलमारी का ताला तोड़कर चुराए लाखों रूपये के गहने
x
बेगूसराय। बेगूसराय में पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद वीरपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना पर अंकुश नहीं लग पा रही है। पुलिस गश्ती के बावजूद भी थाना क्षेत्र में चोरी की घटना हो रही है। ताजा मामला खम्हार बभनगामा गाँव में सामने आया है।
चोरी की घटना को थाना क्षेत्र के खम्हार बभनगामा गांव निवासी कन्हैया कुमार पिता बबलू सिंह के घर में हुई है। जहां बीती रात चोरों ने घर में रखे गोदरेज को तोड़कर लाखों रुपए कीमत की जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने घटना की सूचना वीरपुर पुलिस को दी।
पीड़ित द्वारा बताया गया कि करीब 12 से 15 लाख कीमत की जेवरात की चोरी हुई है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ,पुलिस अवर निरीक्षक अंजली कुमारी, एएसआई वीरेंद्र कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गए है। थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की हुई घटना को गहनता से छानबीन किया जा रहा है ।आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। हालाँकि अभी तक पुलिस चोरी गए सामनों का पता नहीं लगा पायी है।
Next Story