बिहार

35-40 करोड़...करोड़ों की ज्वेलरी लूट, पुलिस के हत्थे चढ़े कई संदिग्ध

jantaserishta.com
19 Nov 2026 3:47 PM IST
35-40 करोड़...करोड़ों की ज्वेलरी लूट, पुलिस के हत्थे चढ़े कई संदिग्ध
x
जांच जारी.
बेतिया: बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. वारदात के बाद से ही पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं. अब पुलिस ने मामले में 3 से 4 संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.
यह मामला बेतिया के सुप्रिया रोड स्थित शोरूम का है. बुधवार दोपहर हथियारबंद बदमाश शोरूम में घुसे थे. उन्होंने कर्मचारियों को हथियार दिखाकर धमकाया और गहने-कैश लूट लिए. इस दौरान विरोध करने पर एक कर्मचारी को बंदूक की बट से पीटने की बात भी सामने आई थी.
लूट की इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. अब 3 से 4 संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लूट की साजिश कैसे रची गई, शोरूम में कितने लोग शामिल थे और वारदात के बाद बदमाश किस रास्ते से फरार हुए.
यह घटना बेतिया के कालीबाग थाना क्षेत्र की है. बुधवार दोपहर अचानक हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उनकी संख्या 6 से 8 के बीच थी. बदमाशों के पास बंदूक समेत दूसरे हथियार भी थे. वे हथियार दिखाकर शोरूम के अंदर घुसे और वहां मौजूद कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद उन्होंने गहने और नकदी समेटना शुरू कर दिया. शोरूम में मौजूद लोगों के मुताबिक, बदमाश बड़ी मात्रा में सामान लेकर वहां से निकल गए.
लूट के दौरान बदमाशों ने एक कर्मचारी के साथ मारपीट भी की. विरोध करने पर उसे बंदूक की बट से मारा गया. इस घटना में कर्मचारी घायल हो गया. हथियारों के दम पर हुई इस वारदात के बाद शोरूम के कर्मचारियों में डर का माहौल है. दिनदहाड़े शहर के व्यस्त बाजार में हुई इस घटना से आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग भी सकते में हैं.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. चंपारण रेंज के DIG हर किशोर राय और SSP कुमार गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने शोरूम का निरीक्षण किया और वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की. शोरूम में लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक किए.
शोरूम के कर्मचारियों का दावा है कि बदमाश लगभग सभी गहने और नकदी लेकर फरार हो गए. लूट की रकम करोड़ों में होने की बात कही जा रही है. हालांकि, कितने सोने-चांदी के आभूषण और कितनी नकदी लूटी गई, इसका सही आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है.
पुलिस ने मामले में 3 से 4 संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा है. सभी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ में लूट की साजिश, वारदात में शामिल दूसरे लोगों और लूटे गए करोड़ों के गहनों के बारे में जानकारी मिल सकती है. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और बरामदगी को लेकर डिटेल सामने नहीं आई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story