बिहार
जीविका दीदियो ने एक दीया चंपारण के प्रहरी पुराने वृक्ष के नाम कार्यक्रम का किया आयोजन
Shantanu Roy
22 Oct 2022 5:44 PM GMT

x
बड़ी खबर
मोतिहारी। जिले के हरसिद्धि प्रखंड स्थित यादवपुर पंचायत में जीविका दीदियों के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने चंपारण के प्रहरी पुराने वृक्ष के संरक्षण के लिए दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे भाग लेकर लोगों ने पुराने वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि मोतिहारी डीएम द्धारा जिले में वृक्षों तथा पर्यावरण के संरक्षण के लिए चंपारण के प्रहरी पुराने वृक्ष के नाम से अभियान चलाया जा रहा है। जिसे गार्जियन आफ चंपारण का भी नाम दिया गया है।
जिसके तहत बताया जा रहा है कि पुराने वृक्ष हमें निरंतर आक्सीजन प्रदान करते आ रहे हैं ऐसे में यह वृक्ष मानव जीवन के सच्चे प्रहरी है।इसी के तहत जागरूकता बढाने को लेकर दीपावली के अवसर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। कार्यक्रम में बीपीएम इंचार्ज नलिन रंजन तथा सामुदायिक समन्वयक सुकेश तिवारी कृषि उद्यमी विजय कुमार,सीएम पूनम देवी ,ममता देवी ,सुरेखा देवी निर्मला देवी,जैतून खातून तथा सुनीता देवी,जीविका की दीदी व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।वही कार्यक्रम में पेड़-पौधों से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया।साथ ही इनके संरक्षण के लिए शपथ दिलाया गया। बताते चले जीविका दीदियों ने हरसिद्धि प्रखंड के 19 पंचायतों में कुल 22000 फलदार पौधे लगाया है। जिसे पर्यावरण संरक्षण में एक अहम योगदान माना जा रहा है।
Next Story