बिहार

पूर्वी चंपारण जिले में तीन लाख सदस्य बनाएगा जदयू: प्रदीप सिंह

Shantanu Roy
13 Sep 2022 5:30 PM GMT
पूर्वी चंपारण जिले में तीन लाख सदस्य बनाएगा जदयू: प्रदीप सिंह
x
बड़ी खबर
मोतिहारी। जिला जनता दल यू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष,प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं प्रदेश के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक जिला अध्यक्ष मंजू देवी की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम का संचालन जदयू के प्रदेश महासचिव रामपुकार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी पूर्व विधायक प्रदीप सिंह ने कहा कि जिले के 12 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के पदाधिकारी गण प्रत्येक विधानसभा में 25 हजार से ज्यादा सदस्य बनाऐं।
उन्होंने नीतीश कुमार को भारत का भविष्य बताते हुए कहा कि संगठन के बल पर ही हम सभी कार्यकर्ता मिशन 2024 एवं 2025 को फतह करेंगे। जिला संगठन प्रभारी सह पूर्व प्रभारी अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नंदकिशोर चौधरी ने कहा कि पूर्वी चंपारण जिला सदस्यता अभियान में पूरे बिहार में प्रथम स्थान आप सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के बलबूते पर प्राप्त करेंगे। जिला प्रभारी ने 15 सितंबर को पूरे प्रखंड में सभी प्रखंड अध्यक्ष को बैठक करने का निर्देश दिया।
Next Story