बिहार

जदयू नेताओं ने किया संवाद यात्रा का शुभारंभ

Shantanu Roy
18 Sep 2022 5:41 PM GMT
जदयू नेताओं ने किया संवाद यात्रा का शुभारंभ
x
बड़ी खबर
किशनगंज। बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ द्वारा टोला सम्पर्क यात्रा के क्रम में किशनगंज जिला के पाटकोई कला पंचायत के घुरना महादलित टोला में पहुंच कर अनुसूचित जाति के लोगों से संवाद स्थापित किया। उक्त यात्रा की शुरुआत पर्वत पुरूष दशरथ मांझी के परिनिर्वाण दिवस 17 अगस्त 2022 को गया जिले से हुई है जो बाबा साहेब अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस 06 दिसम्बर 2022 को पटना में एक भव्य सभा के साथ समापन होगा। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल रहेंगे।
इस दौरान बिहार के सभी जिलों में अनुसूचित जाति के टोलों में जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और उनकी समस्याओं से अवगत हो रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को घुरना अनुसूचित जाति टोला में सांसद गोपालगंज सह जदयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा आलोक कुमार सुमन, पूर्व मंत्री सह अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार निराला सहित अन्य नेताओं ने अनुसूचित जाति समाज के लोगों से संवाद कायम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किशनगंज जिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बलराम दास ने किया। कार्यक्रम का आयोजन पाटकोई कला पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बिनोद कुमार द्वारा किया गया था। ।
Next Story