बिहार
जदयू नेता ने केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के समक्ष ली भाजपा की सदस्यता
Shantanu Roy
19 Sep 2022 5:53 PM GMT

x
बड़ी खबर
अररिया। अररिया के पूर्व जदयू के पंचायती राज जिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पूर्व मुखिया किस्मत ख़वासपुर के तेगछिया निवासी संतोष कुमार झा ने अवणे समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और सांसद प्रदीप कुमार सिंह के समक्ष उन्हें भाजपा की सदस्यता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सुराना ने ग्रहण कराया।पटेगना में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें सदस्यता दिलाई गई।
गृह मंत्री अमित शाह के 23 सितंबर को पूर्णिया आगमन की तैयारी को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पटेगना आये हुए था और उन्होंने आमजनों से गृह मंत्री के जनसभा में जाने की लोगों को दावत दी। कार्यक्रम में सांसद प्रदीप कुमार सिंह,भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा,पूर्व जिलाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण झा,जिला परिषद 17 के पार्षद आकाश राज,पटेगना भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू साह उर्फ बमबम,शरणपुर पैक्स अध्यक्ष जिबछ मण्डल,जमुआ पंचायत समिति ठक्कन चौधरी आदि मौजूद थे।
Next Story