बिहार

जेडीयू प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह का दावा, कहा- युवाओं में दिख रहा उत्साह और बदलाव की लहर

SHIDDHANT
3 Nov 2025 11:07 PM IST
जेडीयू प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह का दावा, कहा- युवाओं में दिख रहा उत्साह और बदलाव की लहर
x
Aurangabad औरंगाबाद: फीगंज विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह ने अपने चुनावी अभियान के दौरान जनता के समर्थन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “इस बार चुनाव मैं नहीं, रफीगंज की जनता खुद लड़ रही है। आप यहां का जोश देखिए — हर युवक, हर परिवार इस चुनाव को अपना समझकर लड़ रहा है। लोगों में बदलाव की लहर है। प्रमोद सिंह ने कहा कि वर्ष 2015 से 2020 तक जनता ने जिसे मौका दिया, उससे अपेक्षित विकास नहीं हुआ। सड़कों, रोजगार और शिक्षा जैसी मूलभूत जरूरतों पर कोई खास प्रगति नहीं दिखाई दी, जिससे जनता में निराशा है। उन्होंने कहा कि अब जनता एक ऐसी सरकार चाहती है जो वादे नहीं, काम करे और हर वर्ग तक विकास पहुंचाए।
उन्होंने युवाओं के जोश को चुनाव का सबसे बड़ा बल बताया। “आज रफीगंज का युवा अपनी किस्मत खुद लिखना चाहता है। वे बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार से मुक्त बिहार देखना चाहते हैं,” जेडीयू प्रत्याशी ने कहा। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में रफीगंज सहित पूरे बिहार में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। प्रमोद कुमार सिंह ने जनसभाओं में कहा कि उनकी प्राथमिकता स्थानीय मुद्दों का समाधान है — चाहे वह सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य या कृषि से जुड़ी समस्याएं हों। उन्होंने कहा कि जेडीयू की सरकार ने हमेशा ग्रामीण विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में काम किया है और आगे भी यही संकल्प रहेगा।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दल केवल जातीय समीकरण और वोट बैंक की राजनीति करते हैं, जबकि जनता अब विकास और रोजगार के मुद्दों पर वोट देने के लिए तैयार है।ग्रामीण इलाकों में प्रमोद कुमार सिंह की रैलियों में भारी भीड़ उमड़ रही है। समर्थकों का कहना है कि इस बार वे सिर्फ एक उम्मीदवार नहीं बल्कि जनता के प्रतिनिधि के रूप में चुनाव मैदान में हैं।
Next Story