बिहार

RCP सिंह को भविष्य का CM बताने पर JDU नाराज, नारेबाजी करने वालों को संजय झा ने लगाई फटकार

Shantanu Roy
30 July 2022 12:00 PM GMT
RCP सिंह को भविष्य का CM बताने पर JDU नाराज, नारेबाजी करने वालों को संजय झा ने लगाई फटकार
x
बड़ी खबर

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जदयू ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को भविष्य के मुख्यमंत्री के रूप में प्रायोजित करने के लिए की जा रही नारेबाजी को लेकर शुक्रवार को नाखुशी जाहिर की। जद(यू) के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी संजय कुमार झा ने चेतावनी दी कि जो लोग इस तरह की नारेबाजी कर रहे हैं उन्हें पार्टी का सदस्य नहीं माना जाएगा। झा ने संवाददाताओं से कहा, ''नीतीश कुमार पार्टी के अविवादित नेता हैं। इस तरह की नारेबाजी कर रहे लोगों को पार्टी का सदस्य नहीं माना जाएगा।'' इस तरह की नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने यह बात कही। मुख्यमंत्री के पूर्व करीबी विश्वस्त सिंह ने हाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

दरअसल, जद(यू) ने उन्हें फिर से राज्यसभा भेजने से इनकार कर दिया था। भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी आरसीपी सिंह इस्तीफे के बाद नालंदा जिले में अपने पैतृक गांव में रह रहे हैं और संभवत: अपना जनाधार बनाने की कोशिश के तहत आसपास के गांवों का दौरा कर रहे हैं। हालांकि, सिंह को पार्टी की ओर से अब तक किसी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ा है लेकिन जद(यू) के प्रवक्ता अजय आलोक सहित अन्य को हाल में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। सिंह ने हाल में कहा था कि उनका जन्म नालंदा में हुआ था जबकि मुख्यमंत्री का इस जिले से ताल्लुक रहा है लेकिन उनका (नीतीश का) जन्म और परवरिश पटना के पास बख्तियारपुर में हुई थी।

Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story