बिहार

हरेक विधानसभा में जदयू के 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

Shantanu Roy
13 Sep 2022 5:42 PM GMT
हरेक विधानसभा में जदयू के 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य
x
बड़ी खबर
अररिया। अररिया जिला जनता दल यूनाइटेड का एक होटल के सभागार में पार्टी जिलाध्यक्ष आशीष कुमार पटेल की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की शुरुआत को लेकर एक बैठक हुई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला के संगठन प्रभारी-सह-प्रदेश महासचिव सह संस्कृत बोर्ड के पूर्व अध्यक्षा डॉ भारती मेहता पार्टी और पार्टी के प्रदेश सचिव अमर कुमार चौधरी उर्फ भगवान चौधरी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ भारती मेहता ने जिले में सदस्यता अभियान को लेकर बोली कि 15 सितंबर से एक साथ जिला के सभी पंचायत एवं सभी नगरों में सदस्यता अभियान की शुरुआत होना पार्टी के द्वारा सुनिश्चित है। प्रत्येक विधानसभा में 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य है। हम सबों को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है और मिलकर अररिया को सदस्यता अभियान में नंबर वन बनाना है। सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना ही मुख्यमंत्री के विकास को धन्यवाद देना होगा। राष्ट्र के सामने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की सबसे बड़ी चुनौती है और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखते हुए हर जाति हर धर्म के लोगों को पार्टी से जोड़ने एवं सदस्य बनाने का काम करेंगे। अमर कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में सभी जाति सभी समुदाय के लोगों का सर्वांगीण विकास हुआ है।
Next Story