बिहार

ड्यूटी के लिए निकला जवान लापता, परिजनों ने FIR दर्ज कराई

Shantanu Roy
15 July 2022 4:15 PM GMT
ड्यूटी के लिए निकला जवान लापता, परिजनों ने FIR दर्ज कराई
x
बड़ी खबर

मधेपुरा। जिले के कुमारखंड थाना अंतर्गत वार्ड नम्बर 12 निवासी एक सेना का जवान छुट्टी में घर से ड्यूटी जाने के दौरान रास्ते से गायब बताया जा रहा है। इस संबंध में जवान के परिजनों ने कुमारखंड थाना में आवेदन देकर जवान के खोजबीन की गुहार लगाई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजस्थान के श्रीगंगानगर टीसीपी-1 में पदस्थापित आर्मी नायक नीतीश कुमार घर से ड्यूटी ज्वाइन करने लिए बीते 11 जुलाई को निकला था जो आज तक नहीं पहुंच पाया।

वह रास्ते से ही लापता हैं। परिजन उनके लापता होने की खबर सुनते ही बदहवास हैं। परिजन बताते हैं कि कुमारखंड वार्ड-12 निवासी, राजस्थान के श्रीगंगानगर टीसीपी-1 में पदस्थापित आर्मी के नायक नीतीश कुमार अपनी बहन की शादी के लिए छुट्टी लेकर गत 3 जून को अपने घर आए थे। जवान की पत्नी रंजना देवी ने बताया कि उनके पति 11 जुलाई को ड्यूटी ज्वाइन करने लिए घर से निकले थे। उनका पूर्णिया रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने बाली सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में टिकट था।
वे 13 जुलाई की सुबह फोन किये और बताया कि दिल्ली पंहुचे हैं। उसने परिजनों को बताया कि उसी दिन वह आर्मी केंट में अपना योगदान देगा। लेकिन उसने योगदान नहीं किया। 14 जुलाई को ही आर्मी केंट के सीईओ ने आर्मी नायक नीतीश कुमार के पिता सरोज कुमार यादव को फोन कर बताया कि नीतीश अभी तक ड्यूटी ज्वाइन नहीं किया है। क्या बात है। इसपर सरोज यादव ने सीईओ को बताया कि नीतीश घर से निकाल चुका है। सुबह में न्यू दिल्ली पंहुचने के पश्चात फोन भी किया था। इतना सुनते ही सीईओ भी अचंभित होते हुए कहा कि वे भी अपने स्तर से छानबीन कर रह रहे हैं। इस बाबत आर्मी नायक नीतीश कुमार की पत्नी ने कुमारखंड थानाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा को भी आवेदन देकर गायब पति को खोजने की गुहार लगायी।
Next Story