
x
चुनावी
Patna पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने गुरुवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 51 सीटों के प्रत्याशियों के नाम हैं। प्रशांत किशोर ने बिहार की सियासत में नया और अनोखा प्रयोग किया है जब गोपालगंज जिले के भोरे विधानसभा (सुरक्षित) से थर्ड जेंडर को उम्मीदवार बनाया है। दरअसल, जन सुराज ने भोरे विधानसभा से प्रीति किन्नर को उम्मीदवार बनाया है। प्रीति की सामाजिक कार्यों और स्थानीय जुड़ाव के कारण जनता के बीच खास पहचान है। प्रीति किन्नर मूलरूप से सीतामढ़ी जिले के सोनवर्षा प्रखंड के खाप गांव की रहने वाली हैं, लेकिन पिछले 22 वर्षों से भोरे प्रखंड के कल्याणपुर में रह रही हैं और यहां अपने सामाजिक कार्यों से खास पहचान बनाई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे गरीबों, वंचितों की समस्याओं को लेकर मुखर हैं। बताया जाता है कि ये महिलाओं और लड़कियों की आवाज भी उठाती रही हैं। अब तक उन्होंने 25 से अधिक आर्थिक रूप से पिछड़ी लड़कियों की शादियां करवाई हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रीति किन्नर पशुपालन से भी जुड़ी हैं। भोरे विधानसभा सीट पर इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प माना जा रहा है। फिलहाल इस सीट से बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार विधायक हैं।
माना जा रहा है कि जदयू एक बार फिर से उन्हें ही उम्मीदवार बनाए। ऐसे में तय है कि जनसुराज ने प्रीति किन्नर को मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू के सुनील कुमार ने सीपीआई (एमएल) के जितेंद्र पासवान को केवल 462 वोटों के बेहद कम अंतर से हराया था। लोजपा की पुष्पा देवी को केवल 4,520 वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रही थीं। कम वोटों से जीतने वाली सीटों में भोरे भी शामिल था। दरअसल, जन सुराज ने प्रदेश के सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
Tagsबिहार विधानसभा चुनावजन सुराजप्रशांत किशोरभोरे विधानसभाप्रीति किन्नरथर्ड जेंडर उम्मीदवारगोपालगंजसुनील कुमारसीतामढ़ीकल्याणपुरसामाजिक कार्यजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





