बिहार

जमुई पुलिस ने 2 लाख का इनामी कुख्यात को धर-दबोचा

Rani Sahu
17 March 2024 10:44 PM IST
जमुई पुलिस ने 2 लाख का इनामी कुख्यात को धर-दबोचा
x
जमुई :जमुई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दो दिन पहले ही बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा 2 लाख रुपये का इनाम घोषित करने के बाद कुख्यात अपराधी बबलू यादव को जमुई पुलिस ने धर-दबोचा है। गुप्त सूचना के आधार पर जमुई पुलिस ने ये बड़ी कार्रवाई की है।
बीते कई सालों से इस शातिर की पुलिस को तलाश थी। ये शातिर अपराधी लगभग 4 सालों से जमुई पुलिस को चकमा दे रहा था। इस पूरे मामले पर जमुई सदर DSP सतीश सुमन ने बताया कि 16 मार्च को जमुई पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन को सूचना मिली थी, जिसके आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम गठित होने के बाद एक्शन में आते हुए अपराधी को मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना चौक के पास के गिरफ्तार कर लिया गया।
Next Story