बिहार
jamui: मंदिर में चाची-भतीजे ने रचाई शादी, रिश्तों की मर्यादा पर उठे सवाल
Tara Tandi
22 Jun 2025 1:39 PM IST

x
jamui जमुई। बिहार में एक महिला को प्यार का ऐसा जुनून चढ़ा की उसने रिश्ते की मर्यादा को ही तार-तार करते हुए मंदिर में भतीजे से शादी कर ली। वहीं पास में खड़ा उसका पति पत्नी की इस हरकत से परेशान होकर सबकुछ देखता रहा। शादी का एक वीडियो शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। जो चर्चा का विषय बना है।
मामला बिहार के जमुई का है जहां शादीशुदा महिला को अपने ही भतीजे से प्यार हो गया। दोनों चोरी-छिपे एक दूसरे से मिलने लगे। जब पति को इसकी भनक लगी तो मामला थाने तक जा पहुंचा। वहां खूब हंगामा बरपा। पुलिस के समझाने के बाद पत्नी अपने पति के साथ लौट गई, लेकिन 6 दिन पहले विवाहिता घर से भागकर भतीजे से शादी कर ली।
घटना टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 8 साल पहले आयुषी और विशाल की शादी हुई थी। शादी के बाद एक बेटी भी हुई। दोनों के बीच रिश्ता ठीक-ठाक चल रहा था। इसी बीच दो साल पहले महिला के जिंदगी में गांव के ही एक युवक की एंट्री हो गई। गांव के रिश्ते से महिला के पति का दूर का भतीजा लगता था। दोनों के बीच घंटों बात होने लगी।
आयुषी अपने भतीजे सचिन के साथ ही रहने की जिद करती थी। इस मामले में एक बार महिला थाना में पति ने आवेदन दिया था, जिसके आधार पर दोनों को बुलाकर मामले का निष्पादन कराया गयाष लगा कि अब सब कुछ ठीक से गुजरेगा। इसी बीच प्रेमी और पति के बीच तू तू, मैं मैं होने लगी। आयुषी से सचिन मिलजुल रहा था। आखिरकार 6 दिन पहले आयुषी अपना घर छोड़ सचिन के साथ फरार हो गई।
पति ने करवाई शिकायत दर्ज
विशाल ने इस मामले में टाउन थाना में हथियार के बल पर पत्नी के अपहरण कि लिखित शिकायत की। कहा- 6 दिन पहले वो मेरे साथ थी। उसी रात को वो गायब हो गई। अपहरण करने का आरोप सचिन पर ही लगा। पुलिस का जब दबाव पड़ा तो सचिन और आयुषी न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। दोनों के बयान दर्ज हुए।
आयुषी सचिन के साथ ही रहने को तैयार हुई। बेटी अपने पिता विशाल दुबे के पास है। आयुषी कोर्ट में बयान देने के बाद गांव के ही शिव मंदिर में सचिन के साथ शादी रचा ली। सचिन और आयुषी के इस करतूत का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। आखिरकार सचिन को आयुषी के साथ वो इलाका छोड़ना पड़ा। दोनों अब कहीं और रह रहे
Tagsjamui मंदिरचाची-भतीजेरचाई शादीरिश्तों मर्यादाउठे सवालjamui templeaunt and nephewarranged marriagedignity of relationshipsquestions raisedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





