
x
बड़ी खबर
अररिया। जमाते इस्लामी हिंद पूरे देश में दस दिनों तक 14 से 23 अक्टूबर तक कुरान से रिश्ता जोड़ों अभियान चला रही है।इसकी शुरुआत शुक्रवार को जमाते इस्लामी अररिया के दफ्तर में की गई। इस मौके पर जमाते इस्लामी से जुड़े लोग शामिल थे।मौके पर कुरान से रिश्ता जोड़ें अभियान के संयोजक शम्स आजम ने बताया कि कुरान से रिश्ता जोड़ें अभियान एक साथ पूरे देश में शुरू किया गया है जो दस दिनों तक 14 से 23 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि दस दिनों तक कुरान की फजीलत और उसकी अहमियत को बताया जाएगा।इन दस दिनों तक जिले के विभिन्न हिस्सों में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जमाते इस्लामी के पूर्व अध्यक्ष मो. मोहसिन ने बताया कि मुसलमानों के अंदर कुरान से बेपनाह मोहब्बत है।क्योंकि कुरान पाक में तमाम समस्याओं का समाधान मौजूद है, लेकिन हम जानकारी के अभाव में उसका लाभ नही उठा पाते है।
उन्होंने कहा की कुरान को समझकर पढ़ने की जरूरत है।हम कुरान तो पढ़ते हैं लेकिन उसका अर्थ नही समझ पाने के कारण हम लाभ से वंचित हो जाते हैं।इसलिए कुरान की अहमियत और उसके मकसद को जन जन तक इस अभियान के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।साथ ही जिला के 100 लोगों के बीच अनुवाद वाला कुरान का वितरण किया जाएगा।साथ ही मस्जिदों में इमाम साहब के द्वारा भी जुमा के खुतबा में इसकी चर्चा की जाएगी। अभियान के शुरुआत के मौके पर पूर्व अध्यक्ष मु. मोहसिन ,अभियान के संयोजक शम्स आजम ,अमीर मोकामी मकसूद आलम, मौलाना अफरोज आलम फलाही,साकेत अर्सलान,मौलाना फारूक नदवी,शाहिद अनवर,कासिफ,जकी अनवर मुजाहिद ,रूमान आलम आदि मौजूद थे।
Next Story