बिहार

Jalalpur: स्कूल में चाकूबाजी, दो छात्र घायल, दो हिरासत में

Saba Naaz
15 Aug 2025 5:15 PM IST
Jalalpur: स्कूल में चाकूबाजी, दो छात्र घायल, दो हिरासत में
x
Saran सारण : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सारण जिले के जलालपुर प्रखंड स्थित जीएस बंगरा सर्वोदय हाई स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब छात्रों के दो गुटों में आपसी विवाद चाकूबाजी में तब्दील हो गया।
घटना में दो छात्र घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झगड़ा किसी पुरानी रंजिश को लेकर हुआ, जो कार्यक्रम के दौरान अचानक उग्र हो गया। स्कूल प्रांगण में ही छात्रों के बीच मारपीट और चाकूबाजी शुरू हो गई, जिससे स्वतंत्रता दिवस समारोह का माहौल बिगड़ गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दो छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्कूल प्रबंधन ने घटना पर चिंता जताई है और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
Next Story