बिहार

'जागृति यात्रा' गुरु साहिब के सर्वोच्च बलिदान और उनकी शाश्वत शिक्षाओं का संदेश फैलाएगी: हरदीप सिंह पूरी

jantaserishta.com
17 Sept 2025 11:03 PM IST
जागृति यात्रा गुरु साहिब के सर्वोच्च बलिदान और उनकी शाश्वत शिक्षाओं का संदेश फैलाएगी: हरदीप सिंह पूरी
x
patna पटना: श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में बुधवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पटना साहिब स्थित गुरुद्वारा गुरु का बाग से पवित्र 'जागृति यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि 'जागृति यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर मुझे अत्यंत सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस महत्वपूर्ण दिन पर सिख संगत की विशाल उपस्थिति में रवाना की गई यह जागृति यात्रा, देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए श्री आनंदपुर साहिब की ओर प्रस्थान करेगी और गुरु साहिब के सर्वोच्च बलिदान और उनकी शाश्वत शिक्षाओं का पवित्र संदेश प्रसारित करेगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत की अस्मिता को संरक्षित किया। उनकी स्मृति में 'जागृति यात्रा' निकाली जा रही है, जो पूरे समाज के लिए एक प्रेरणादायी संदेश है। हमारे पूर्वजों ने समाज और देश को बचाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सिख संगत के महान गुरु तेग बहादुर जी ने समाज और देश की अस्मिता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी शहादत ने इस देश को एकजुट रखा। उनके शहादत दिवस पर 'जागृति यात्रा' निकाली जा रही है, जो अमृतसर तक पहुंचेगी। यह यात्रा समाज में जागरूकता फैलाएगी और देश की अस्मिता की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को हर बलिदान के लिए तैयार रहने का संदेश देगी।
दिलीप जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज मुझे सिख धर्म के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज, भाई मति दास जी, भाई सति दास जी और भाई दयाला जी की पुण्य स्मृति में आयोजित 350वीं शहीदी शताब्दी जागृति यात्रा में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। यह पावन यात्रा गुरुद्वारा गुरु का बाग, पटना साहिब से आरंभ हुई। यात्रा का आयोजन प्रबंधक कमेटी, तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब, बिहार सरकार, पर्यटन विभाग और समूह साध संगत के सहयोग से किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य सिख इतिहास, धर्म सनातन की रक्षा और गुरु महाराज के अदम्य बलिदान को याद करना है। कार्यक्रम में उपस्थित होकर उनके साहस और त्याग को याद करना अत्यंत गौरव की बात थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story