बिहार
Jagdalpur: समूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में हर्बल गुलाल व होली सामग्री का स्टॉल लगाया
Admindelhi1
13 March 2025 7:14 AM IST

x
"स्व सहायता समूह के सदस्यों से होली सामग्री क्रय कर उनका उत्साहवर्धन किया"
जगदलपुर: बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस. और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर में मां भवानी स्व सहायता समूह, बस्तर द्वारा हर्बल गुलाल व होली सामग्री का स्टॉल लगाया उसका निरीक्षण कर स्व सहायता समूह के सदस्यों से होली सामग्री क्रय कर उनका उत्साहवर्धन किया।
उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग के लगभग सभी जिलाें में महिलाओं को हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है, हाेली के अवसर पर स्व सहायता समूह की महिलाएं हर्बल गुलाल बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। स्वसहायता समूह की महिलाएं होली के लिए अलग-अलग फूलों और सब्जियों पालक भाजी, लाल भाजी, टेसू के फूल, गेंदा फूलों से हर्बल गुलाल तैयार कर रहीं है। खास बात यह है कि ये हर्बल गुलाल लोगों की त्वचा पर नुकसान नहीं पहुंचाता।
Tagsजगदलपुरसमूहमहिलाओंकलेक्ट्रेटपरिसरहर्बल गुलालहोली सामग्रीस्टॉलJagdalpurGroupWomenCollectoratePremisesHerbal GulalHoli MaterialStallजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





