बिहार

भूजल स्तर पर विशेष निगरानी और मेंटेन रखना जरूरी: मुख्यमंत्री

Shantanu Roy
28 Sep 2022 5:41 PM GMT
भूजल स्तर पर विशेष निगरानी और मेंटेन रखना जरूरी: मुख्यमंत्री
x
बड़ी खबर
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भूजल स्तर पर विशेष निगरानी रखने के साथ इसे मेंटेन रखने की दिशा में जरूरी कदम उठाने के लिए निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री कुमार बुधवार देर शाम स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भूजल स्तर पर विशेष निगरानी रखें। जिन इलाकों में भूजल स्तर नीचे है, वहां भूजल स्तर को मेनटेन रखने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर घर नल के जल का रखरखाव ठीक ढंग से हो, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि लोगों के घरों तक निर्बाध रूप से जलापूर्ति होती रहे। किसी भी इलाके में लोगों के समक्ष जल की समस्या उत्पन्न न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग गया, बोधगया, नवादा और राजगीर में लोगों के घरों तक गंगा जल पहुंचाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसी प्रकार से जिन पंचायतों में भूजल स्तर की समस्या है।
वहां कैसे और क्या किया जाए, इस पर विशेष मंथन करें ताकि लोगों के समक्ष भविष्य में भी पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो। हर जगह गंगा नदी के जल को नहीं पहुंचाया जा सकता है। इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था की दिशा में आवश्यक कदम उठायें। उन्होंने कहा कि उत्तरी बिहार के दरभंगा और अन्य स्थानों पर जब भूजल स्तर नीचे जाने से जल संकट की स्थिति उत्पन्न हुई, तब हमने सभी राजनैतिक दलों की संयुक्त बैठक में जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस वर्ष बारिश कम होने से किसानों को धान की खेती में काफी समस्या हुई है। हमने खुद जाकर एरियल सर्वे के माध्यम से और सड़क मार्ग से भी स्थिति का जायजा लिया है। यह राहत की बात है कि इधर कुछ दिनों से बारिश हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जानकारी दी गयी है कि लोगों के घरों तक हर घर नल के जल की आपूर्ति सुबह, दोपहर और शाम को की जा रही है, यह अच्छी बात है। यह हर हाल में सुनिश्चित हो कि हर घर नल के जल का लाभ लोगों को निर्वाध रूप से मिलता रहे। इसके लिए यदि मैन पावर बढ़ाने की जरूरत है तो इस दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
Next Story