बिहार

आईटी सेल का नेता गिरफ्तार, जानें पूरा मामला कार्ड बनाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला

Admin4
29 Sep 2022 5:07 PM GMT
आईटी सेल का नेता गिरफ्तार, जानें पूरा मामला कार्ड बनाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला
x
नालंदा। बिहार के नालंदा जिले से चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास के नेता को ठगी के आरोप में गिरप्तार किया गया है। पुलिस ने राजगीर थाना क्षेत्र में सर्कस मैदान से एक ठग को गिरफ्तार किया। वह लोजपा रामविलास आईटी सेल का मुंगेर जिलाध्यक्ष बताया जा रहा है। उसके पास से एक कार बरामद की गई है, जिसपर लोजपा का बोर्ड लगा है। इसके अलावा उसके पास से लोजपा के प्रशिक्षण शिविर में दिया गया बैग, आईडी कार्ड, पुलिस मित्र का आईडी कार्ड, एटीएम कार्ड और एक मशीन बरामद की गई है। उसकी पहचान तारापुर निवासी रोहित सिंह के रूप में की गई है। वह ई-श्रम कार्ड बनाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था। विरायतन के पीछे रहने वाली अंजू देवी, रंजू देवी आदि ने बताया कि उसने श्रम कार्ड बनाने का प्रलोभन दिया। एक मशीन पर उनका अंगूठा लिया। उसके जाते ही उनके खाते से रुपये निकल गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि इस तरह से वह दो दर्जन लोगों से लाखों की ठगी कर चुका है। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि उसके पास से एक मशीन मिली है। इसमें अंगूठा लगाने के बाद उसे स्कैन कर लिया जाता है। इस मशीन के माध्यम से ठगी की जा रही थी। उसकी कार में लोजपा का बोर्ड लगा हुआ है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। अब तक पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
न्यूज़ क्रेडिट: amritvarshanews
Next Story