बिहार

बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के एसपी भी बदले

SHIDDHANT
18 Jun 2026 11:02 PM IST
बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के एसपी भी बदले
x
Bihar बिहार: सरकार ने गुरुवार की देर शाम राज्य में पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 29 अधिकारियों का तबादला एवं नई पदस्थापना की है। गृह विभाग (आरक्षी) शाखा ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को भी बदला गया है। अधिसूचना के अनुसार, पश्चिमी चंपारण (बेतिया) के एसपी शौर्य सुमन को पूर्णिया का वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है, जबकि औरंगाबाद के एसपी अंबरीष राहुल को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में सहायक निदेशक के पद पर भेजा गया है। बांका के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा को औरंगाबाद का नया एसपी बनाया गया है।
वहीं, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5, पटना में समादेष्टा के पद पर कार्यरत कुमार गौतम को पश्चिमी चंपारण (बेतिया) का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। खगड़िया के एसपी राकेश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5, पटना का समादेष्टा बनाया गया है, जबकि कैमूर के एसपी हरिमोहन शुक्ला को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7, कटिहार में समादेष्टा की जिम्मेदारी दी गई है। शेखपुरा के एसपी बलिराम कुमार चौधरी को विशेष शाखा, पटना में पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) बनाया गया है।
विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) के पद पर तैनात अमितेश कुमार को बांका का नया एसपी नियुक्त किया गया है। सहरसा के एसपी हिमांशु को शेखपुरा का एसपी बनाया गया है, जबकि बगहा के एसपी रामानंद कौशल को अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी), पटना में पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया है। वैशाली के एसपी विक्रम सिहाग को सहरसा का एसपी बनाया गया है। शिवहर के एसपी शुभांक मिश्रा को वैशाली का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। कटिहार के एसपी शिखर चौधरी को कैमूर का एसपी बनाया गया है, जबकि जहानाबाद के एसपी अपराजित को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना का समादेष्टा बनाया गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना भानु प्रताप सिंह को खगड़िया का एसपी नियुक्त किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना परिचय कुमार को कटिहार का एसपी बनाया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक, गया कोटा किरण कुमार को जहानाबाद का एसपी तथा नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर शैलेन्द्र सिंह को शिवहर का एसपी बनाया गया है।
अधिसूचना के अनुसार, पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया स्वीटी सहरावत को विशेष शाखा, पटना में पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10 की समादेष्टा ममता कल्याणी को नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना बनाया गया है, जबकि राजगीर पुलिस अकादमी के सहायक निदेशक चंद्रप्रकाश को समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10 की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा, युवा आईपीएस अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण शहरी और जिला जिम्मेदारियां दी गई हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हिलसा शैलजा को नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना, तारापुर के एसडीपीओ संकेत कुमार को नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना तथा डिहरी के एसडीपीओ अतुलेश झा को नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर बनाया गया है।
वहीं, पटना सदर के एसडीपीओ अभिनव को नगर पुलिस अधीक्षक, गया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीपीओ - 1 विधि व्यवस्था, पटना के पद पर तैनात दिव्यांजली जायसवाल को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गया बनाया गया है। गृह विभाग की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Next Story