
x
Patna पटना: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने अपनी बरौनी रिफाइनरी यूनिट में 12 महीने की अवधि के लिए अलग-अलग ट्रेड/डिसिप्लिन के तहत अप्रेंटिस के तौर पर काम करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई निर्धारित की गई है।
आईओसीएल ने विभिन्न ट्रेड/डिसिप्लिन के तहत अप्रेंटिस के जिन 432 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की गई है, उनमें ट्रेड अप्रेंटिस - अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) डिसिप्लिन - केमिकल के 237, ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर) डिसिप्लिन मैकेनिकल के 24, ट्रेड अप्रेंटिस (बॉयलर) डिसिप्लिन - मैकेनिकल के 39, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन केमिकल के 24, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन - मैकेनिकल के 24, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन - इलेक्ट्रिकल के 23, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन - इंस्ट्रूमेंटेशन के 23, ट्रेड अप्रेंटिस - सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के 15, ट्रेड अप्रेंटिस - अकाउंटेंट के 1, ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर अप्रेंटिस) के 11 और ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट होल्डर्स) के 11 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 29 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आईओसीएल के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। हालांकि, अप्लाई करने से पहले उम्मीदवारों का एनएपीएस/एनएटीएस पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार 3 वर्ष का बीएससी (मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री या इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री); कम से कम 2 वर्ष की अवधि वाले फिटर ट्रेड में आईटीआई के साथ मैट्रिक (10वीं) पास; केमिकल इंजीनियरिंग/पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग/केमिकल टेक्नोलॉजी/रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग/इंस्ट्रूमेंटेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग/एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा; 3 वर्ष का बीए/बीएससी/बीकॉम; 12वीं पास; 12वीं पास और डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर में स्किल सर्टिफिकेट होना चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 30 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और एकेडमिक रिकॉर्ड के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल फिटनेस टेस्ट और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स का स्टाइपेंड प्रति माह, अप्रेंटिस एक्ट 1961/1973/अप्रेंटिस नियम1992 (संशोधित) और कॉर्पोरेशन की गाइडलाइंस के अनुसार तय किया जाएगा। कैडिडेट्स ध्यान दें कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने की संभावित तारीख 5 अगस्त है। वहीं, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की संभावित तिथि 11 से 18 अगस्त के बीच हो सकती है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





