बिहार

भारत तिवारी मामले में जांच तेज, सरकार ने तुरंत लिया एक्शन : राजू तिवारी

SHIDDHANT
29 Jun 2026 9:52 PM IST
भारत तिवारी मामले में जांच तेज, सरकार ने तुरंत लिया एक्शन : राजू तिवारी
x
Motihari मोतिहारी। बिहार में भारत तिवारी मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रदेश अध्यक्ष Raju Tiwari ने कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मोतिहारी में मीडिया से बातचीत के दौरान राजू तिवारी ने कहा कि यह मामला इस समय सोशल मीडिया से लेकर विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक रूप से चर्चा में है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार और मुख्यमंत्री ने किसी भी प्रकार की देरी नहीं की और तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू करवा दी गई है।
उन्होंने बताया कि संबंधित मामले में जांच एजेंसियां सक्रिय हैं और पूरे घटनाक्रम की गहराई से पड़ताल की जा रही है। राजू तिवारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता न हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एलजेपी (राम विलास) नेता ने यह भी कहा कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है और जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानून के शासन में विश्वास रखती है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। राजनीतिक गलियारों में इस मामले को लेकर चर्चा जारी है, जबकि प्रशासनिक स्तर पर जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी।
Next Story