बिहार

अंतरराष्ट्रीय विरासत शांति यात्रा निकाली गई

Shantanu Roy
16 Oct 2022 6:10 PM GMT
अंतरराष्ट्रीय विरासत शांति यात्रा निकाली गई
x
बड़ी खबर
बगहा। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से वाल्मीकि नगर में इंटरनेशनल हेरिटेज पीस वाक रविवार को निकाला गया। जिसका उद्घाटन वाल्मीकि नगर के स्थानीय विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ रिंकू सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि अपना देश , जल ही जीवन है।अतिथि देवो भवः आदि बिज्ञापन दिखा कर प्राचीन काल के कौलेश्वर मंदिर से वाल्मीकि आश्रम के लिए पैदल यात्रा किया गया। 12 वीं सदी में बने कौलेश्वर महदेव मंदिर तथा रामायण काल से चला आ रहा महर्षि वाल्मीकि की कुटिया एबं आश्रम दुनियाँ के इतिहास में वर्णित है। इसी ऐतिहासिक बिरासत एवं धरोहरों को सवारने, सजाने ,संरक्षित करने हेतू यात्रा निकाली गयी। दुनियाँ तथा स्थानीय लोगों को इसकी महत्ता को बताया गया अर्थात जागरूक किया गया। जिससे की हमारे पर्यटन के विकास में मदद मिलेगी। अपने सन्देश में बेतिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया की सूबे के विकास के लिए वाल्मीकि नगर में कन्वेंशन हॉल बनना, आम्बा में भारत के सबसे आधुनिक टूरिस्ट स्पॉट बनना , रामपुरवा में 50 एकड़ में विरासत के रख -रखाब के लिए जगह को विकसित करना।
आदि पर्यटन के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।विधायक ने कहा की वाल्मीकि नगर में पर्यटन के विकाश के लिए हमारी सरकार प्रयास कर रही है। एयरपोर्ट के विकाश एवं नयी ट्रेन दिल्ली और कोलकाता से जोड़ने का हमलोग कार्य कर रहे हैं। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार समिति के सदस्य डॉ कौलेश कुमार ने बताया की काश हम पर्यटन व्यवसायी करोना से पहले से वाल्मीकि नगर का प्रचार प्रसार किये होते। अगर हम इस पर धयान दिए होते,तो हमारा पर्यटन का इतना बुरा हाल नहीं होता। आल सीजन आल रीज़न से परिपूर्ण वाल्मीकि नगर भारत और नेपाल ही नहीं पुरे एशिया का पर्यटन का मुख्य केंद्र बनेगा। आने वाले सीजन में पर्यटन बढ़ेगा। इस अवसर पर पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार समिति के सदस्य सह तेलांगाना पर्यटन के गुडविल एम्बेसटर डॉक्टर कॉलेश कुमार, स्थानीय विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, एलिफेंटा पिट रिसोर्ट के संचालक आशुतोष द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह, शिक्षक मोहन श्रीवास्तव, ईश्वर दयाल सिंह, रजनीश शाही,कामेश्वर प्रसाद उर्फ कमल, मनोज प्रजापति,अभिषेक कुमार, किशोर निषाद,अनिल तिवारी समेत यूपी और बिहार के कई जिला के लोग उपस्थित रहें।
Next Story