बिहार

एसएसपी के निर्देश बालू के उत्खनन में लगे पोकलेन व दो बाइक जब्त

Admin Delhi 1
31 Jan 2023 6:35 PM IST
एसएसपी के निर्देश बालू के उत्खनन में लगे पोकलेन व दो बाइक जब्त
x

गया न्यूज़: एसएसपी के निर्देश पर एएसपी लॉ एंड आर्डर भरत सोनी के नेतृत्व में फल्गु नदी से अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ सघन छापेमारी में एक पोकलेन मशीन और दो बाइक जब्त किया गया है. छापेमारी की सूचना के बाद नदी में जगह जगह किए जा रहे अवैध खनन करने वाले माफियाओं में हड़कंप मच गया.

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के दलेलचक गांव के सामने अवैध उत्खनन को लेकर पुलिस छापेमारी के क्रम में फल्गु नदी से एक पोकलेन एवं दो बाइक को जब्त किया गया है. इस दौरान नदी किनारे वैध अवैध बालू उठाव के स्थलों का जायजा लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध बालू खनन पर शिकंजा कसते हुए माफियाओं को गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है. हालांकि इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना की प्रशासनिक मिलीभगत से बालू का उठाव किया जाता है और आगे भी जारी रहेगा.

Next Story