बिहार
भू – समाधान पोर्टल पर अपलोड करने और थानों में जप्त शराब को नष्ट करने का निर्देश
Shantanu Roy
10 Dec 2022 11:15 AM GMT

x
बड़ी खबर
बिहार। डीएम राजीव रौशन ने अपने कार्यालय कक्ष में भूमि विवाद एवं मद्यनिषेध अभियान की समीक्षा बैठक की। बैठक में राजस्व विभाग के भू – समाधान पोर्टल पर भूमि विवाद के मामले का थाना स्तर से अपलोड करने की प्रगति की समीक्षा की गयी। इस संबंध में सभी सीओ को अपने थाना को तकनीकी सहयोग प्रदान कर भूमि विवाद से संबंधित मामलों को अपलोड करवाने में सहयोग करने का तथा सभी थाना को भूमि विवाद के सभी मामलों को भू – समाधान पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सभी थानों को जप्त शराब को नष्ट करने एवं वाहन की नीलामी अतिशीघ्र कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि किसी भी थाने में पूर्व के जप्त शराब या वाहन नहीं रहनी चाहिए। बैठक में एडीएम (राजस्व) सह अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ''राजा'', उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा आदि मौजूद थे।
Next Story