
x
BIHAR बिहार : जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय के सभाकक्ष में हुई. बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंदर एवं गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए पूरा करना सुनिश्चित करें.
साथ ही भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं को जिला अतिथि गृह एवं अन्य निर्माणाधीन सरकारी भवनों का कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने कंबाइंड मल्टी स्टोरी ऑफिस बिल्डिंग के निर्माण के लिए शीघ्र लेआउट प्लान तैयार करने की आवश्यकता पर भी बल दिया. इसके अलावा सभी अंचलाधिकारियों को पंचायत सरकार भवन, आंगनबाडी केंद्र एवं अन्य सरकारी संरचनाओं के निर्माण के लिए अविलंब भूमि का चयन कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.
TagsAnganwadiअन्य सरकारी भवनोंनिर्माणother government buildingsconstructionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





