बिहार

खेलते-खेलते बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Rani Sahu
23 July 2023 5:55 PM GMT
खेलते-खेलते बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
x
नालंदा : बिहार के नालंदा जिले में 4 साल का मासूम 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया है। घटना रविवार सुबह करीब 9.30 बजे की है। बच्चे के लगातार रोने की आवाज आ रही है। प्रशासन रेस्क्यू में जुटा है। बच्चे को पाइप से ऑक्सीजन दी जा रही है। बच्चे का नाम शिवम है जो करीब 5 घंटे से अंदर फंसा है। बोरवेल में कैमरा डालकर देखा जा रहा है। फुटजे में दिख रहा है कि शिवम खड़ा है। वह 60 फीट गहराई में फंसा है। वो हाथ हिला रहा है। उसके नीचे पानी भी दिख रहा है। बोरवेल के आसपास जेसीबी से खुदाई की जा रही है। एनडीआरएफ की टीम नालंदा पहुंच चुकी है। फिलहाल अफरा-तफरी का माहौल है।
खेलते-खेलते गिरा बच्चा
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नालंदा थाने के भदारी गांव में डोमर मांझी का बेटा शिवम कुमार अपनी मां के साथ खेत में गया था। चुहन सिंह के खेत में बोरिंग फेल हो जाने के कारण उसने उसे पत्तों से ढक दिया था। शिवम की मां खेत में काम कर रही थी और वह खेल रहा था। खेलत-खेलत वह बोरवेल में गिर गया। आवाज होने के बाद उसकी मां दौड़ी, अन्य लोगों को भी जानकारी दी। प्रशासन ने मौके पर 3 जेसीबी बुलाई। मेडिकल इमरजेंसी को भी कॉल किया गया। बच्चे को ऑक्सीजन सप्लाई भी दी जा रही है। बच्चे के परिजन उसे ऊपर से आवाज देकर ढांढस दे रहे हैं। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वरीय पदाधिकारी को भी घटना की जानकारी दी गई है ।
Next Story