बिहार

इनरव्हील क्लब ने प्लास्टिक बैग बहिष्कार का संदेश दिया

Harrison
10 Aug 2023 7:48 AM GMT
इनरव्हील क्लब ने प्लास्टिक बैग बहिष्कार का संदेश दिया
x
बिहार | इनरव्हील क्लब ने जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्लास्टिक थैली के बहिष्कार का संदेश दिया गया। क्लब ने यह अभियान छपरा बाजार समिति के आसपास चलाया तथा आम जनों के बीच जूट का थैला वितरित किया। क्लब की प्रेसिडेंट सरिता राय ने आम जनता को जागरूक करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण प्लास्टिक है।
प्लास्टिक हमारे वातावरण को कई तरह से नुकसान पहुंचा रहा है। वायु प्रदूषण के साथ-साथ प्लास्टिक से जल व भूमि प्रदूषण भी बड़े पैमाने पर होता है। प्लास्टिक के कारण भूजल रिचार्ज नहीं हो पाता। प्लास्टिक कई सालों तक नष्ट नहीं होता है, जिसके कारण सालों तक वातावरण को इसका नुकसान झेलना पड़ता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करते हुए हमें दैनिक जीवन में जूट थैला का प्रयोग करना चाहिए।
Next Story