बिहार

इनरव्हील ने बाल सुधार गृह मे मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

Shantanu Roy
12 Aug 2022 11:22 AM GMT
इनरव्हील ने बाल सुधार गृह मे मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार
x
बड़ी खबर
मोतिहारी। इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने गुरूवार मोतिहारी स्थित बाल सुधार गृह के बच्चों को राखी बांध कर रक्षाबंधन त्योहार मनाया।इसके साथ ही कल्ब चार्टर्ड प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश ने बच्चों के बीच तिरंगा झंडा वितरित करते हुए उसके बारे में उन्हे महत्वपूर्ण जानकारियां देते आजादी के महत्व के बारे बताया।
इस मौके पर कल्ब की अध्यक्ष राखी शाह ने बच्चों के बीच राखी के साथ मिठाइयां और गिफ्ट वितरित किया।मौके पर उपस्थित एडीसीपी ममता झा एवं सुपरिटेंडेंट मनोरंजन मिश्रा कार्यक्रम की संयोजक पीपी आशा सिंह ने आजादी के 75 वे साल के अमृत महोत्सव के बारे में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां बच्चों को दिया।
उन्होंने रक्षाबंधन के गीत को अपनी सुरीली आवाज में बड़े ही अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया।मौके पर इतनी सारी जानकारियां और इतने सारे गिफ्ट पाकर बच्चे भी काफी उत्साहित थे। कार्यक्रम मे चार्टर्ड प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश, अध्यक्ष राखी साह, सेक्रेटरी मीरा सिंह, आईएसओ चंद्र लता वर्मा, पीपी आशा सिंह, पीपी धीरा गुप्ता, पुतुल सिन्हा, अलका सिन्हा, आबिदा शमीम, उषा श्रीवास्तव, नीलम वर्मा, अंजू श्रीवास्तव के साथ कल्ब की अन्य सदस्य तथा उपस्थित थी।
Next Story