बिहार

इलाज के दौरान घायल वार्ड पार्षद शशिकांत ने तोड़ा दम

Admindelhi1
17 April 2024 1:36 PM IST
इलाज के दौरान घायल वार्ड पार्षद शशिकांत ने तोड़ा दम
x
शशिकांत का दायां पैर कट कर अलग हो गया था

गोपालगंज: पिछले दिनों घायल अवस्था में मिले टिकारी नगर परिषद के वार्ड संख्या बीस पार्षद शशिकांत कुमार उर्फ कुंदन का निधन इलाज के क्रम में हो गई. शशिकांत का इलाज पटना स्थित आईजीआईएमएस में इलाजरत थे. 26 मार्च को शशिकांत टिकारी थानाक्षेत्र के रकसिया बाजितपुर मार्ग पर गम्भीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे. शशिकांत का दायां पैर कट कर अलग हो गया था और हाथ की कलाई भी कटा था. सिर में गंभीर रूप से चोट लगी थी. शशिकांत का इलाज मगध मेडिकल में कराया जा रहा था जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया था. पटना में मौजूद साथी वार्ड पार्षद संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया. संबंधित थाना द्वारा मृतक के भाई का बयान कलमबद्ध किया गया है. देर रात शव टिकारी पहुंचने की उम्मीद है.

पत्नी ने दर्ज कराया है केस: शशिकांत की पत्नी पूनम के द्वारा टिकारी थाना में जानलेवा हमला करने को लेकर पुलिस से लिखित शिकायत की थी. पूनम द्वारा शिकायत में कहा गया था कि पति शशिकांत के साथ होली के अवसर पर अपने मायके सदोपुर जा रही थी. इसी क्रम में पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद में उसके पति पर जानलेवा हमला कर झाड़ी में फेंक दिया गया. पूनम की शिकायत करने के नौ दिन बाद यानी मौत वाले दिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महज खानापूर्ति की है.

Next Story