
x
Bihar बिहार: नीतीश कुमार के दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बेहतरीन सरकार बनी है। नई कैबिनेट में अनुभवी और नए लोगों को मौका मिला है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि विकसित बिहार बनाने के लिए इस कैबिनेट का गठन किया गया है। यह कैबिनेट बिहार को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाएगी। पूरे देश में खुशी की लहर है, क्योंकि बिहार तरक्की करेगा तो देश भी तरक्की करेगा। मैं प्रधानमंत्री और नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने बिहार को एक नई दिशा दी है।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। कैबिनेट में तीन महिलाओं को भी मौका मिला है। कई युवा भी मंत्री बनाए गए हैं। अब बिहार में उद्योग और रोजगार बढ़ेगा। निवेश आएगा। बिहारियों को बिहार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि बिहार के बाहर से लोग यहां आकर रोजगार पाएंगे।
प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रशांत किशोर महात्मा गांधी के आश्रम में उपवास कर रहे हैं। उनसे महिलाएं नाराज थीं क्योंकि उन्होंने कहा था कि जब वे जीतेंगे तो बिहार में शराबबंदी हटा देंगे। शराबी लोग उनसे खुश थे। उपवास करने के साथ ही उन्हें चिंतन भी करना चाहिए क्योंकि उन्होंने कई नेताओं को अपमानित किया है और कई तरह के आरोप लगाए हैं। जिन लोगों पर आरोप लगाए, वे जीतकर आए और सरकार में मंत्री बने। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशांत किशोर का बिहार की राजनीति में अस्तित्व ही नहीं है। उन्होंने जमानत जब्त कराने का रिकॉर्ड बनाया है। उनकी बातें बड़ी-बड़ी थीं और दर्शन छोटे निकले।
Tagsनीतीश कुमारबिहार सरकारशाहनवाज हुसैननई कैबिनेटबिहार राजनीतिउपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरीविजय कुमार सिन्हाप्रशांत किशोरभाजपाजदयूरोजगारउद्योगजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





