
x
वैशाली। बिहार के बेगूसराय के बाद अब वैशाली में बदमाशों ने दहशत फैलाने के इरादे से अंधाधुंध फायरिंग की। रविवार रात 10 बजे बीच बाजार हुई फायरिंग की घटना से लोग डर गए और इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस ने शहरभर में नाकेबंदी करवाई। लेकिन, आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नही है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रही है। जिसमें दिख रहा है कि एक युवक बाइक चला रहा है और दूसरा फायरिंग करते हुए हथियार लहरा रहा है।
पुलिस ने मुताबिक पासवान चौक की तरफ से शहर में घुसते ही एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। बदमाश 500 मीटर तक हथियार लहराते हुए फायरिंग करते हुए। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। करीब आधे किमी तक बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी की और हथियार लहराते रहे। फायरिंग करने के बाद अपराधी राजेन्द्र चौक की तरफ भाग भाग गए। सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
नगर थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर में नाकेबंदी करवाई। लेकिन, अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस अब बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। साथ ही आसपास के लोगों व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
न्यूज़क्रेडिट: sachbedhadak

Admin4
Next Story