बिहार

अंजना ओम कश्यप के साथ बिहार में न्यूज कवरेज के दौरान हुई अभद्रता

Admin Delhi 1
10 Aug 2022 2:04 PM GMT
अंजना ओम कश्यप के साथ बिहार में न्यूज कवरेज के दौरान हुई अभद्रता
x

पटना न्यूज़: आज तक न्यूज चैनल की स्टार एंकर अंजना ओम कश्यप से बिहार में अभद्रता की गई। जब एक उग्र भीड़ ने अंजना ओम कश्यप को रिपोर्टिंग के दौरान घेर लिया और नारेबाजी की जाने लगी। इस मामले में सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हो गया है। जिसे लेकर राजनीति भी गरमा गई है। अंजना ओम कश्यप बिहार के राजनैतिक घटनाक्रम को कवर करने पहुंची थीं। अंजना ओम कश्यप के साथ हुई अभद्रता का वीडियो भी वायरल हो गया है और लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

राजनैतिक घटनाक्रम कवर करने पहुंची: बिहार में ताजा राजनैतिक घटनाक्रम को कवर करते हुए आजतक की पत्रकार अंजना ओम कश्यप को एक जगह भीड़ ने घेर लिया। कश्यप राजनीतिक बीट की पत्रकार हैं, जो पटना में ग्राउंड रिपोर्ट करने पहुंची हैं। राज्य में नीतीश कुमार ने राजद से मिलकर सरकार बना ली है, जिसकी कवरेज के लिए अंजना ओम कश्यप बिहार में हैं। इसी दौरान यह घटना सामने आई है। भीड़ के बीच उनके खिलाफ नारे लगने शुरू हो गए। भीड़ की ओर से कुछ अपमान करने की हरकते भी हुईं। यह घटना कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में महिला पत्रकार के साथ असभ्य लोगों की भीड़ दिखाई दे रही थी, जो उनको भला बुरा कह रही है

Next Story